
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका से मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के विकास पर की चर्चा
मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका से मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के विकास पर की चर्चा
रायपुर// मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन में मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने मनोनीत राज्यपाल डेका से प्रदेश के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मनोनीत राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानन्द भी उपस्थित थे।










