Advertisement

श्री रामलला दर्शन योजना राम नाम के जयकारों के साथ जिले के 133 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए हुआ रवाना!

श्री रामलला दर्शन योजना
राम नाम के जयकारों के साथ जिले के 133 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए हुआ रवाना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी / श्री रामलला दर्शन योजना के तहत राम भक्तों का जत्था लगातार अयोध्या धाम पहुंच रहा है। इसी कड़ी में आज धमतरी जिले के 133 श्रद्धालु राम नाम के जयकारों के साथ अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। इन श्रद्धालुओं को अलग-अलग स्थानों से जनप्रतिनिधियों द्वारा फूलमाला पहनाकर और हरी झण्डी दिखाकर श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम की यात्रा के लिए रवाना किया गया। इनमें धमतरी में रामू रोहरा, जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, उमेश साहू और जनपद सदस्य जागेन्द्र साहू ने रवाना किया। वहीं कुरूद और मगरलोड से नरेश सिन्हा, भवानी यादव, नगरी से प्रकाश बैस और मोहन नाहटा ने तीर्थयात्रियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तीर्थ यात्रा में जिले के 133 श्रद्धालु में से 100 ग्रामीण एवं 33 श्रद्धालु शहरी क्षेत्र से शामिल है।
गौरतलब है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान भोजन तथा अयोध्या में रूकने एवं अन्य सभी प्रकार से बेहतर व्यवस्था की गई है, ताकि सभी श्रद्धालुगण खुशी-खुशी दर्शन कर सके। वहीं भानपुरी के दानीराम, पीपरछेड़ी के ललित सिन्हा, रांवा के गैंदलाल साहू, छाती के सुरेश, श्रीमती सुनीता, समारू निर्मलकर, मन्नू निषाद, मोहन नेताम सहित सभी तीर्थ यात्रियों ने रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57