Advertisement

वायुसेना में अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए आवेदन 4 अगस्त तक

वायुसेना में अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए आवेदन 4 अगस्त तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी / वायुसेना में अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए पंजीयन एवं आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त है। उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र श्रीमती पुष्पा चौधरी ने बताया कि ऐसे महिला एवं पुरूष जिनकी जन्म तिथि 3 जुलाई 2004 से 3 जनवरी 2008 के मध्य हो आवेदन के लिए पात्र साईंस विषय में गणित समूह आवेदन के लिए पात्र होंगे। ऑनलाईन पंजीयन के लिए वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर पंजीयन किया जा सकता है अथवा नजदीकी सुविधा केन्द्र में जाकर पंजीयन करा सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता की जानकारी देते हुए उप संचालक ने बताया कि
1. साइंस विषय (गणित समूह) के तहत इन्टरमीडियेट 10$2/समकक्ष परीक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ एवं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है अथवा इंजिनियरिंग में 3 वर्ष का (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, आटोमोबाईल, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नॉलॉजी, इंन्फरमेशन टेक्नोलॉजी) डिप्लोमा कोर्स किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 50 प्रतिशत अंकों के साथ तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होना होगा अथवा अव्यावसायिक कोर्सों के साथ 2 वर्ष का व्यावसायिक कोर्स भौतिकी या गणित विषयों में 50 प्रतिशत अंकों के साथ तथा अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से।
2. साईंस विषय के अलावा अन्य विषय के तहत किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10$2 या समकक्ष परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ, जिसमें अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक उत्तीर्ण हो इसके लिए पात्र होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय धमतरी के दूरभाष नंबर 07722-230019 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57