Advertisement

कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ ने गुजरात से ज्यादा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का निर्माण किया !

कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ ने गुजरात से ज्यादा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का निर्माण किया !

छत्तीसगढ़ में 963936 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास तो गुजरात में 511547 बना !

केंद्र ने छत्तीसगढ़ को 1176142 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास आवंटित किया था, जिसमें से 963936 आवास पूर्ण, शेष 2,12,206 निर्माणधीन !

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाजपा नेता झूठ प्रसारित कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है, कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ में गुजरात से ज्यादा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का निर्माण किया है। छत्तीसगढ़ में 963936 आवास पूर्ण हो चुके है। जबकि प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात में मात्र 511547 प्रधानमंत्री आवास का निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में छत्तीसगढ़ का परफॉर्मेंस गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, केरल मणिपुर मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड से शीर्ष पर है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 1176142 आवास आवंटित किया था, जिसमें से 963936 आवास पूर्ण हो चुके हैं और लगभग 2,12,206 ग्रामीण आवास निर्माणाधीन है। वहीं प्रधानमंत्री शहरी आवास के लिए केंद्र ने छत्तीसगढ़ को 3 लाख 9 हजार आवास का आवंटन किया था, जिसमें से 279000 से अधिक आवास पूर्ण बन चुके हैं, उन्हें हितग्राहियों को दे दिया गया है और शेष आवास निर्माणधीन है। छत्तीसगढ़ को आवंटित प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहर आवास योजना की राज्यांश की राशि राज्य सरकार ने पूरा दे दिया था। 2011 के आर्थिक जनगणना के अनुसार 18 लाख आवास मिलना था, जिसमें से 1176142 आवास मिल चुका है। शेष आवास के लिए 3200 करोड रु. से अधिक की राशि राज्यांश के रूप में कांग्रेस की सरकार ने जमा कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 18 लाख आवास देने का जो वादा किया था वह धोखा है। 2011 के आर्थिक जनगणना के अनुसार 18 लाख आवास देने का लक्ष्य था जो कांग्रेस सरकार के दौरान उन आवासों का राजस्व जमा कर दिया गया है। अब भाजपा ने जो 18 लाख आवास देने का वायदा किया है वो 2025 में जनगणना होगा तब तक किसी को नहीं मिलेगा। भाजपा की सरकार प्रदेश के गरीबों को गुमराह कर रही है धोखा दे रही है और भाजपा नेता झूठ बोलकर अपनी नाकामी पर पर्दा कर रहे हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57