Advertisement

संकुल केन्द्र केतका में सम्पन्न हुआ मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन

संकुल केन्द्र केतका में सम्पन्न हुआ मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर -सूरजपुर-आज स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय केतका के सभाकक्ष में संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बढ़ चढ़ कर पालके एवम आमजनो की उपस्थिति रही । सम्मेलन में मुख्य अतिथि सरपंच द्वय बाबूलाल सिंह एवं मुकेश सिंह , प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र केतका से डॉ.नीरज चौबे ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी कौशलेंद्र सिंह, प्राचार्या जे.आर.शांडिल्य सी .आर .सी.शिवमंगल सिंह सी.ए. सी राकेश शुक्ला एवं विद्यालयों के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य जनप्रतिनिधि एवं पालकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा में पुष्पहार अर्पण एवं पूजा अर्चना से हुआ । छात्रओं द्वारा स्वागत गीत के द्वारा अतिथियों ,पलकों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया गया ।सम्मेलन को प्राचार्य जे.आर.शांडिल्य, व्यख्याता उग्रसेन केशरी,प्रदीपत्रिपाठी,
प्रधान पाठक मनमोहन सिंह,राहुल ठाकुर ,शिक्षक अनिल कुमार, कामेश्वर प्रसाद,राजलाल प्रजापति,एवं मंचासीन अतिथि नीरज चौबे,कौशलेंद्र सिंह,
बाबूलाल सिंह,मुकेश सिंह के द्वारा संबोधित किया गया ।सभी अतिथियों के द्वारा पालकों एवं शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय कैसे स्थापित हो इस पर चर्चा की गई ।सम्मेलन में सभी वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति के सम्बंध में पालक – शिक्षक समुदाय की सामुहिक भागीदारी पर विस्तार से पलको को अवगत कराते हुए शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चल रही सरस्वती साइकिल योजना ,निशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणेश, छात्रवृत्ति ,जाति निवास प्रमाण पत्र , मध्यान भोजन ,न्योतभोज इत्यादि की जानकारी से पालकों को अवगत कराया गया।सम्मेलन समाप्ति उपरांत उपस्थित अतिथियों एवं पालक – शिक्षक के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण किया गया।
संकुल शैक्षिक समन्वयक राकेश शुक्ला ने आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पलकों एवं शिक्षकों को उनके अमूल्य सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी शाला व्याख्याता प्रदीप त्रिपाठी ने दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57