Advertisement

हर घर तिरंगा अभियानः जोहार तिरंगा कार्यक्रम में शान से लहराया तिरंगा, कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आमजनों से अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने किया आग्रह

हर घर तिरंगा अभियानः जोहार तिरंगा कार्यक्रम में शान से लहराया तिरंगा, कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आमजनों से अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने किया आग्रह

देशभक्ति से परिपूर्ण गीत-संगीत, नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजी शाम

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर// “हर घर तिरंगा अभियान“ के तहत मंगलवार शाम पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में जोहार तिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम स्थल में उपस्थित लोगों ने अपने हाथों में शान से तिरंगे लहराए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रामविचार नेताम ने कहा कि आजादी का जश्न मनाने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा लगाने का आव्हान किया है। इस आजादी के लिए लोगों ने कितनी कुर्बानियां दीं हैं, वीरों की शौर्य गाथाएं, कुर्बानियों को लोगों तक पहुंचाने 09 से 15 अगस्त तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न गतिविधियों के द्वारा लोगों को अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने का आव्हान किया जा रहा है। इसी कड़ी में लोगों में देशभक्ति जगाने आज यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने सभी को अपने घरों, कार्यालय में तिरंगा अवश्य लगाने का आग्रह किया।
सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर व्यक्ति के मन में तिरंगे के प्रति आस्था जागृत की जा रही है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अपने घरों में तिरंगा लगाने प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुन्तला पोर्ते, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, और कुसमी विधायक श्रीमती उध्देश्वरी पैकरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
वहीं कार्यक्रम में सरगुजा संभागायुक्त जी आर चुरेंद्र ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। इस दौरान कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।
इस दौरान इंडियन आइडल फेम सूफी गायक राकेश शर्मा ने वतन पे जो फिदा होगा, गायिका निशा शर्मा ने ऐ मेरे वतन के लोगों, गायक अबरार ने मेरे देश की धरती सोना उगले जैसे देशभक्ति से परिपूर्ण सुंदर गीतों के माध्यम से वीर शहीदों को नमन किया। वहीं तिरंगे हाथ में लिए नृत्य करते स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से जोहार तिरंगा कार्यक्रम की रौनक बढ़ी। अतिथियों, कलाकारों सहित आमजनों ने उत्साहपूर्वक हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम स्थल में बनाए गए सेल्फी जोन में सेल्फी ली, वहीं हर घर तिरंगा कैम्पेन में हिस्सा लिया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों में लल्लन प्रताप, आलोक दुबे सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47