Advertisement

रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए बाल उधान का किया गया लोकार्पण।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए बाल उधान का किया गया लोकार्पण।

लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथियों सहित पुलिस परिवार की महिलाओ द्वारा वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का दिया गया सन्देश

पुलिस लाईन परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम पश्चात रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में बाल उधान का लोकार्पण समारोह सम्पन्न किया गया, बाल उधान का लोकार्पण कमिश्नर सरगुजा संभाग श्री जी.आर.चुरेंद्र, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर सरगुजा श्री विलाश भोस्कर, एवं आई.जी. उत्तर सरगुजा छ.स.बल. श्री आरिफ शेख के करकमलों से किया गया, पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल के निर्देशन में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए बाल उधान की स्थापना करने के दिशा निर्देश दिए गए थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी क्रम में रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत के नेतृत्व में बाल उधान का निर्माण कराया गया हैं, बाल उधान का लोकार्पण करते हुए कमिश्नर सरगुजा संभाग एवं पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा उक्त बाल उधान का उद्घाटन करते हुए बाल उधान पुलिस परिवार के बच्चों के विकाश के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए नितांत आवश्यक होना बताया गया, लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों सहित पुलिस परिवार की महिलाओ द्वारा बाल उधान परिसर में वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का सन्देश भी दिया गया।

लोकार्पण समारोह के दौरान जिला पंचायत सीईओ नूतन कवर, संभागीय सेनानी नगर सेना राजेश पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार, उप पुलिस अधीक्षक जयराम चेरमाको, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस परिवार एवं बच्चे उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47