Advertisement

कोविड वैक्सीनेशन की जागरूकता हेतु गुगल मीट के माध्यम से मीटिंग संपन्न

प्रभा सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में विकासखण्ड सीतापुर एवं मैनपाट के एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट गाईड एवं नेहरू युवा केन्द्र के वालेन्टियर की कोविड वैक्सीनेशन की जागरूकता के लिए गुगल मीट के माध्यम से मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा कि वे पूरे मनोयोग से सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करना है। आपने प्रत्येक गांव में ऐसे लोगों का चयन करने का सुझाव दिया जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाया है। प्रतिदिन कम से कम पांच लोगों को प्रेरित करने को कहा। कोविड के नोडल अधिकारी डाॅ. शैलेन्द्र गुप्ता ने कोरोना से बचाव व वैक्सीनेशन के संबंध में वालेन्टियर को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोरोना कीे गाइडलाईन का पालन करते हुए अपने विकासखण्ड के सभी ग्राम पंचायत के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि जिले में वैक्सीन कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन लगाई जा रही है। मीटिंग का संचालन जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता ने किया।बैठक में संत गहिरा गुरू वि.वि. के डाॅ. अनिल सिन्हा ,एनएसएस के जिला संगठक डाॅ. एस.एन. पाण्डेय, स्काउड गाईड के प्रभारी अधिकारी त्रिभुवन शर्मा, नेहरू युवा केन्द्र अनुरूद्ध सहित एन.सी.सी., एन.एस.एस. एवं स्काउट गाईड के वालेन्टियर उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47