Advertisement

कलेक्टर ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक

आरबीसी 6(4) के प्रकरण पर लापरवाही बरतने वाले राजस्व अमला पर होगा सख्त कार्यवाही- कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर-29 जून 2021ध् कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने आरबीसी 6(4) की जानकारी ली। उन्होने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आरबीसी 6(4) के जितने भी प्रकरण आते है उस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित हितग्राही को आर्थिक सहायता राशि समय में प्रदाय करे और जो राजस्व के अधिकारी इस मामले मे लापरवाही बरतता है उस पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने श्री खागेश ग्राम तरतमा जो आरबीसी प्रकरण को लेकर कलेक्टेªट आया था उसके प्रकरण को तत्काल निराकण कर आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को यह स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि आरबीसी 6(4) के प्रकरणों में कोई भी अनियमितता, भ्रष्टाचार, विलंब आदि नहीं होना चाहिए अन्यथा सख्त कार्यवाही होगी। जरूरत पड़ने पर एफआईआर की कार्यवाही भी की जाएगी। अतः सभी राजस्व अधिकारी संवेदनशीलता दिखाते हुए आरबीसी 6(4) के प्रकरणों का समय सीमा के भीतर त्वरित निराकरण करें। ध्यातव्य है कि राजस्व पुस्तक परिपत्र के खण्ड 6 क्रमांक 4 के अनुसार प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति, मकान क्षति, जनहानि, पशुहानि एवं अन्य क्षतियों के लिए आर्थिक अनदान सहायता राशि पीड़ित परिवारों को प्रदान की जाती है। प्राकृतिक आपदाओं या प्रकोपों के अंतर्गत अतिवृष्टि, ओला, पाला, तुसार, शीतलहर, टिड्डी, बाढ़, आंधी, तूफान, भूकंप, भू-स्खलन, बादल का फटना, मिट्टी या बर्फ का पहाड़ों से खिसकना, सुनामी, कीट प्रकोप, लू, अग्नि दुर्घटना आदि सम्मिलित हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

समीक्षा बैठक में सर्व एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे। उन्होंने लोक सेवा केंद्र की जानकारी ली तथा जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र संबंधित समस्यों का समय पर निराकरण करने कहा है तथा सभी राजस्व के अधिकारी को कार्यों का निपटारा कर ही ऑफिस छोड़ने कहा एवं कार्य में प्रगति लाने कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंचायत राज अधिनियम के मामले की जानकारी ली तथा पंचायत से संबंधित प्रकरण को भी समय पर निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने जिले में लगाए गए कृषक चैपाल शिविर में हो रहे समस्याओं की निराकरण किए जाने की जानकारी ली तथा संबंधित विभाग के सभी प्रकरण त्वरित निराकरण करने कहा है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47