Advertisement

बीमा सलाहकार के 40 पद एवं इंश्योरेंस मैनेजर के 08 पदों पर भर्ती हेतु 28 अगस्त को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

बीमा सलाहकार के 40 पद एवं इंश्योरेंस मैनेजर के 08 पदों पर भर्ती हेतु 28 अगस्त को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर / जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 28 अगस्त 2024 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक आदित्य बिरला लाइफ इंश्योरेंस के असिस्टेंट मैनेजर श्री अभिषेक कुलमित्र उपस्थित रहेंगे। जिसके अंतर्गत बीमा सलाहकार के 40 पद एवं इंश्योरेंस मैनेजर के 08 पदों पर भर्ती की जानी है। इस प्रकार कुल 48 पदों की भर्ती किया जाना है। बीमा सलाहकार की न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं न्यूनतम आयु 22 वर्ष से अधिकतम आयु 50 वर्ष से कम, संभावित वेतन कमीशन बेस होगा। इंश्योरेंस मैनेजर पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं उत्तीर्ण एवं न्यूनतम आयु 22 वर्ष से अधिकतम आयु 45 वर्ष संभावित वेतन 12 हजार से 16 हजार रुपये निर्धारित है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। जिले के इच्छुक ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज की फोटो के साथ 28 अगस्त प्रातः 11ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57