Advertisement

सीईओ सह जनरल सेक्रेटरी रेडक्रॉस श्री एमके राउत द्वारा रेडक्रॉस पदाधिकारियों की ली गई बैठक

सीईओ सह जनरल सेक्रेटरी रेडक्रॉस श्री एमके राउत द्वारा रेडक्रॉस पदाधिकारियों की ली गई बैठक,

जिले में रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ाने और प्रबंधकारिणी समिति के गठन के निर्देश

सदस्यों, पुलिस, होमगार्ड, ग्रामीणों सहित ज्यादा से ज्यादा लोगों को फर्स्ट एड प्रशिक्षण देने पर दिया गया ज़ोर

अम्बिकापुर // मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जनरल सेक्रेटरी रेडक्रॉस सोसायटी श्री एमके राउत द्वारा रविवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रेडक्रॉस पदाधिकारियों को बैठक ली गई। बैठक में उन्होंने जिले में रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ाने और प्रबंधकारिणी समिति के गठन किए जाने की बात कही। उन्होंने बैठक में भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण सह सद्भावना जंबूरी शिविर वर्ष 2024-25 हेतु छात्र छात्राओं और प्रभारियों को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में चेयरमैन श्री अशोक अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर सिंहदेव, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक भी मौजूद रहे।
बैठक में राउत द्वारा रेडक्रॉस की गतिविधियों, सदस्यता अभियान, रेडक्रॉस दवा दुकान, ब्लड सेंटर, एंबुलेंस के संचालन, निःक्षय मित्र अभियान, सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर जानकारी ली गई। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र छात्राओं के रेडक्रॉस सोसायटी में पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं को रेडक्रॉस की गतिविधियों से अवगत कराएं, जिससे उनके मन में सेवा एवं दान की भावना आए। साथ ही उनकी सक्रिय सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। इसी तरह उन्होंने कॉलेज के छात्र छात्राओं को भी प्रोत्साहित किए जाने की बात कही। उन्होंने बैठक में प्रबंधकारिणी समिति के गठन पर विस्तृत चर्चा कर गठन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह तक प्रक्रिया पूर्ण करने का प्रयास करें और इसी क्रम में कार्यकारिणी समिति सहित राज्य प्रतिनिधि भी निर्वाचित करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कंपोनेंट सेपरेटर मशीन को 2 माह में कार्यशील करने के निर्देश-
राउत ने बैठक में ब्लड बैंक नोडल से जिले में रक्तदान शिविर की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान को लेकर काफी भ्रांतियां हैं, जागरूकता अभियान चलाकर इसे दूर करने का प्रयास करें और लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करें जिससे ब्लड बैंक में आवश्यकता अनुरूप रक्त उपलब्ध रहे। इसी तरह कंपोनेंट सेपरेटर मशीन के कार्यशील ना होने की बात संज्ञान में आने पर उन्होंने आगामी दो माह में आवश्यक प्रक्रिया संपन्न करा कर कंपोनेंट सेपरेटर को कार्यशील कराने के निर्देश दिए। इस मशीन के माध्यम से रक्त से प्लाज्मा को अलग किया जाता है।

फर्स्ट एड प्रशिक्षण देने पर दिया गया ज़ोर –
राउत ने बैठक में कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जाए। कई बार दुर्घटना में प्राथमिक चिकित्सा के अभाव में जनहानि हो जाती है। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस शाखा के आजीवन सदस्यों, औद्योगिक श्रमिकों, पुलिस के जवान, नगर सैनिक, स्कूलों में हायर सेकंडरी और कॉलेज के छात्र छात्राओं, सहित हाईवे के किनारे स्थित गांवों को प्राथमिकता देते हुए प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जाए। जिससे किसी दुर्घटना की स्थिति में पीड़ित को तत्काल आपात प्राथमिक उपचार दिया का सके। इसी तरह बैठक में मरीजों के रेफरल सिस्टम को व्यवस्थित करने पर भी चर्चा की गई। जिसपर सभी ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। मरीजों को रेफर करने हेतु एंबुलेंस की आवश्यकता और जिले में उपलब्धता की जानकारी प्रस्तुत की गई।
इस दौरान सीएमएचओ पीएस मार्को, स्थानीय जनप्रतिनिधि आलोक दुबे, कैलाश मिश्रा, करता राम गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम, जिला स्तरीय अधिकारी, सोसायटी के आजीवन सदस्य, नए सदस्य, उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57