Advertisement

भारतीय युवा कांग्रेस सरगुजा का जेल भरो आंदोलन

भारतीय युवा कांग्रेस सरगुजा का जेल भरो आंदोलन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अंबिकापुर//प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा के आव्हान पर बलौदाबाजार आगजनी प्रकरण पर हो रही द्वेषपूर्ण कार्यवाही एवं मामले का राजनीतीकरण किए जाने के विरोध में सरगुजा युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकल झा के नेतृत्व में आज सरगुजा जिला युवा कांग्रेस ने अंबिकापुर में जेल भरो आंदोलन कर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी। बलौदाबाजार हिंसा पर बीते दिनों कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव एवं छात्र संगठन एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को राजनीतिक विद्वेष से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी बिना सबूत के की गई है। जिस सभा में शामिल होने के आरोप में विधायक देवेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया है उस सभा में भाजपा के लोग भी शामिल थे, लेकिन प्रदेश की सरकार ने भाजपाईयों के खिलाफ कोई कारवाई नहीं की है। सरकार ने न केवल कांग्रेस विधयक और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की है बल्कि अब वे उनके परिजनों को पुलिस के माध्यम से धमकाकर जाने दबावपूर्वक बयान दर्ज करवाए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। छत्तीसगढ़ के इतिहास में ऐसी शर्मनाक घटना नहीं घटी थी जब किसी चुने हुए जनप्रतिनिधि को टारगेट करते हुए उनके खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा षड्यंत्र कर उन्हे फंसाया जाए जोकि भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के बाद पूरे प्रदेश ने देखा।
प्रदेश युवा कांग्रेस के आवाहन पर आयोजित इस जेल भरो आन्दोलन में युवा कांग्रेस सरगुजा के सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे। युवा कांग्रेस का यह प्रदर्शन गांधीनगर थाने के सामने शांतीपूर्वक आयोजित हुआ। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रदर्शन में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को बसों में गिरफ्तार कर बीटीआई मैदान के अस्थायी जेल में ले गई, जहां से गिरफ्तारी के 1 घंटे उपरांत प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया। युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कि महामंत्री द्वितेन्द्र िमिश्रा ने मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रदर्शन में वीरेंद्र सिंहदेव,पार्षद गीता रजक, विजयंत सिंह राणा, हिमांशु जायसवाल, विकास केशरी, प्रीतिका विश्वकर्मा, सुंदर मिंज, आतिफ़ रज़ा, प्रिंस विश्वकर्मा, आकाश अग्रहरि, हिमांशु अग्रवाल, सतीश घोष, आशीष शील, हर्षवर्धन सिंह, उत्कर्ष पांडेय, शिवराज सिंह, नवनीत सिंह, शानू ख़ान, दीपेश धर, सुरेंद्र गुप्ता, ज्ञान तिवारी, आयुष गुप्ता, सोहिल ख़ान, निहाल साहू, राहुल सिंह राजपूत, मोनू, विकी, सुमित, राहुल विश्वास, तुलेश्वर रजवाड़े, विनय रजवाड़े, छोटन रजवाड़े, ध्रुव चंदन घोष, कारण घोष, जीत रजवाड़े, चंद्रमोहन रजवाड़े, अमरनाथ रजवाड़े आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57