Advertisement

अम्बिकापुर के गौरी वार्ड के कम्पनी बाजार में चार-चार दिन तक कचरा नही उठाया जाता!

अम्बिकापुर के गौरी वार्ड के कम्पनी बाजार में चार-चार दिन तक कचरा नही उठाया जाता!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर// गौरी वार्ड के 20 वर्षो से एक ही पार्टी के पार्षद पर विकास कार्य कुछ नही,एक ही पार्टी के पार्षद होने के बाद भी वार्ड में किसी भी प्रकार का विकास कार्य नही किया जा रहा बात कम्पनी बाजार की हो या फिर पुलिस लाईन, बगालीपारा का लगातार एक ही पार्टी के पार्षद होने के बाद कोई भी विकास कार्य नही किया जा रहा है। नही इस वार्ड में पुलिस लाईन के चारो तरफ न ही किसी प्रकार का नाली और नही किसी प्रकार का पक्का रोड़ का निर्माण किया गया है। वार्ड के चारो तरफ साफ सफाई का अभाव भी देखने को मिलता है। कम्पनी बाजार सहित वार्ड के चारो तरफ बने नाला -नाली का अघूरें टूटे-फुटे बिना ढ़ंक्कन के ही रहता है। आज तक एक ही पार्टी के लगभग 4 पार्षद को जनता के द्वारा चुना गया है। इन सभी पार्षदो आज तक मिल कर इस वार्ड का उपरोक्त कार्य नियमित और सूचारू रूप से नही कर पा रहें! बल्कि कम्पनी बाजार में चार-चार दिन तक कचरा नही उठाया जाता है। इस वार्ड में कलेक्टर सहित कई अधिकारियों का भी सरकारी निवास भी है इसके बाद भी वार्ड के स्थिति अत्यधिक खराब हो चुकी है। वार्ड पार्षद भी महिनों महिने तक वार्ड में नही दिखाई देते है। तो वार्ड का देखे-रेख कैसे होगा! पार्षद को तो अपनें कार्य से ही समय नही मिलता है। तो विकास कार्य कैसे होगा। इस वार्ड में अधिकारियों के निवास होने के बाद भी उनके घर के आस-पास कि स्थिति अत्यंत खराब है। प्रदेश खबर शासन प्रशासन से अनुरोध करता है। उक्त स्थिति को बेहतर व्यवस्था करने की कृपा करें!

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47