हरियाणा में कांग्रेस-आप गठबंधन के लिए राहुल गांधी की ‘रुचि’ का स्वागत: संजय सिंह

हरियाणा में कांग्रेस-आप गठबंधन के लिए राहुल गांधी की ‘रुचि’ का स्वागत: संजय सिंह

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

नयी दिल्ली: आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को उन खबरों का स्वागत किया जिनमें दावा किया गया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी राज्य हरियाणा में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना में रुचि दिखाई है। सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा को हराना सभी विपक्षी दलों की प्राथमिकता है और उन्होंने कहा कि गठबंधन के बारे में कोई भी निर्णय आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की मंजूरी से लिया जाएगा।

कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में गांधी ने हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए आप के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में रुचि व्यक्त की। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

भाजपा को हराना हम सभी की प्राथमिकता- संजय सिंह
सिंह ने कहा, “भाजपा और उसकी नफरत की राजनीति तथा लोगों, किसानों और युवाओं के खिलाफ राजनीति को हराना हम सभी की प्राथमिकता है।” हालांकि, सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर कोई भी आधिकारिक रुख आप के हरियाणा मामलों के प्रभारी संदीप पाठक और प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता द्वारा तय किया जाएगा। आप के वरिष्ठ नेता ने कहा, “इस संबंध में कोई भी अंतिम निर्णय केजरीवाल की मंजूरी के बाद हरियाणा में संगठनात्मक और चुनाव संबंधी कार्यों से जुड़े हमारे नेताओं द्वारा लिया जाएगा।”

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

केजरीवाल की रिहाई के बाद फैसला- आतिशी
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल की रिहाई के बाद ही फैसला लिया जाएगा। ​एक कार्यक्रम से इतर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं से राय मांगी है और केवल वे ही इसका जवाब दे सकते हैं। हमें मीडिया से इस बारे में पता चला है। जहां तक ​​गठबंधन की बात है, तो अरविंद केजरीवाल के सामने आने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।”

हालांकि, हरियाणा में कांग्रेस नेताओं ने राज्य में आप के साथ किसी भी गठबंधन की संभावना को खारिज कर दिया है। हाल ही में हरियाणा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने विधानसभा चुनावों के लिए आप के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राज्य में मजबूत है और अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

​​​​​​​इससे पहले, भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (इंडिया ब्लॉक) के सहयोगी कांग्रेस और आप ने दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में लोकसभा चुनावों के लिए सीटों का समायोजन किया था।हरियाणा में आप के प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता लोकसभा चुनाव में राज्य में पार्टी के एकमात्र उम्मीदवार थे। वे भाजपा के नवीन जिंदल से हार गए। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस और आप ने पंजाब में लोकसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ा था। गुप्ता ने हाल ही में कहा था कि आप राज्य के लोगों के साथ गठबंधन करके हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।