हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष अंतर विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप पुणे में पांच सितंबर से

हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष अंतर विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप पुणे में पांच सितंबर से

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

पुणे:हॉकी महाराष्ट्र पांच से 15 सितंबर तक हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष अंतर विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप के चौथे सत्र का आयोजन करेगा।

टूर्नामेंट में चार पूल में 18 टीम भाग लेंगी।

पुणे, बेंगलुरू और नयी दिल्ली के बाद इस 10 दिवसीय टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला तीसरा शहर होगा. इसका आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होगा।

पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) और 2022 का विजेता रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) दो बार विजेता हैं।

प्रत्येक पूल में चार टीमें होंगी, जिसमें से अंतिम आठ में पहली दो टीम जाएंगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

पूल ए में पीएसपीबी को आईटीबीपी केंद्रीय हॉकी टीम, भारतीय खेल प्राधिकरण, केंद्रीय सिविल सेवा संस्कृति और खेल तथा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के साथ लगाया गया है।

पूल बी में आरएसपीबी, गुजरात खेल प्राधिकरण, हॉकी अकादमी और स्टील प्लांट्स खेल बोर्ड शामिल हैं।

पूल डी में पंजाब नेशनल बैंक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीमें होंगी, जबकि पूल सी में सेना खेल नियंत्रण बोर्ड, भारतीय खाद्य निगम, सशस्त्र सीमा बल और तमिलनाडु पुलिस होंगे।

पहला मैच गुरुवार को स्टील प्लांट्स खेल बोर्ड और अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड के बीच खेला जाएगा।