Advertisement

जल जीवन मिशन से श्रीमती रश्मि के घर के साथ पूरे गांव के घरों को मिल रहा शुद्ध पेयजल

जल जीवन मिशन से श्रीमती रश्मि के घर के साथ पूरे गांव के घरों को मिल रहा शुद्ध पेयजल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

राजनांदगांव // गांवों में महिलाओं को पेयजल की परेशानी ना हो, उन्हें कुंओं तथा हैण्डपम्पों से पानी ना लाना पड़े, पानी के लिए लंबी-लंबी लाईनों से बचाने, बारिश के मौसम में पेयजल की समस्याओं का सामना ना करना पड़े, इसके लिए राज्य शासन द्वारा जल जीवन मिशन के तहत सभी ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर में नल से जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। राज्य शासन ने राज्य के सभी गांवों में हर घर साफ और सुरक्षित पानी पहुंचाने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में जल जीवन मिशन के तहत जिले के ग्राम बागतराई में डिस्ट्रीब्यूशन 240 मीटर एवं राइजिंग मेन 4600 मीटर की पाइप लाइन बिछाकर गांव के 242 परिवारों को घर में नल कनेक्शन से साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
जिले के ग्राम बागतराई निवासी श्रीमती रश्मि राजपूत ने बताया कि अब उनके घर के साथ ही गांव के सभी घरों में जल जीवन मिशन योजना के माध्यम से टेप नल कनेक्शन नल से पानी मिल रहा है। श्रीमती रश्मि ने बताया कि उनके विवाह को 11 वर्ष हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह नहीं सोचा था कि कभी उनके घर में भी नल का पानी आएगा, लेकिन जल जीवन मिशन के तहत अब उनके घर के साथ पूरे गांव में नल से पानी की आपूर्ति होने लगी है। लेकिन आज यह हकीकत बन चुकी है। श्रीमती रश्मि ने बताया कि पूर्व में कुएं, हैंडपंप और तालाब से पानी भरना पड़ता था जिसमें अतिरिक्त मेहनत के साथ ही काफी समय व्यय होता था। पानी की शुद्धता भी बहुत अच्छी नहीं रहती थी। राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत घर-घर टेप नल कनेक्शन से जल पहुंचाने की पहल से हमारे तथा हमारे परिवार की समस्याओं का निदान हो गया है। निर्धारित समय पर नल से पानी आ जाता है। श्रीमती रश्मि ने कहा कि वे इस व्यवस्था से निश्चित रूप से अपनी दैनिक दिनचर्या को अच्छे से कर पा रही हैं और आज सुरक्षित एवं गौरवान्वित महसूस कर रही है। श्रीमती रश्मि राजपूत ने अपने घर और पूरे गांव के घरों में नल कनेक्शन से समय पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57