‘हिंदूज फॉर अमेरिका फर्स्ट’ अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हैरिस की जगह ट्रंप का समर्थन करेगा!

‘हिंदूज फॉर अमेरिका फर्स्ट’ अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हैरिस की जगह ट्रंप का समर्थन करेगा!

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

वाशिंगटन// ‘हिंदूज फॉर अमेरिका फर्स्ट’, जो हाल ही में गठित हुआ है, ने घोषणा की है कि वह रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करेगा और डेमोक्रेटिक पार्टी के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कमला हैरिस के खिलाफ अभियान शुरू करेगा।

इस फैसले की घोषणा बृहस्पतिवार को हिंदू फॉर अमेरिका फर्स्ट के संस्थापक उत्सव संदूजा ने की। उनका दावा था कि ट्रंप ‘‘भारत के समर्थक हैं उनके विपरीत हैरिस ने भारत और भारत के लोगों के लिए ‘‘अपमानजनक बयानबाजियां’’ की हैं।

उनका दावा था कि बाइडन-हैरिस सरकार ने सीमा को सुरक्षित नहीं रखा था। लेकिन हैरिस राष्ट्रपति जो बाइडन के बाद सबसे प्रभावशाली नेता हैं, उन्होंने अवैध प्रवासियों को अमेरिका में आने से रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

उनका कहना था, ‘‘अवैध तरीके से लोगों के आने पर अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है और इसका असर अल्पसंख्यक समुदायों पर पड़ रहा है, विशेष रूप से कई एशियाई-अमेरिकी कारोबारियों पर।‘’

उनका कहना था कि ट्रंप भारत के समर्थक हैं। उनका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अच्छा संबंध है और उन्होंने कई रक्षा परियोजनाओं पर सहयोग किया, जो भारत को चीन से मुकाबला करने में मदद करेंगे।‘’

संदूजा ने कहा कि इसके विपरीत, “कमला हैरिस ने भारत सरकार और भारतीय लोगों के बारे में कई “अपमानजनक टिप्पणियां” कीं जबकि ट्रंप ने देश के आंतरिक मामलों में कभी हस्तक्षेप नहीं किया।”‘’

उनका दावा था कि “हिंदू फॉर अमेरिका फर्स्ट” जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, एरिजोना और नेवादा के हिंदू मतदाताओं से हैरिस के पक्ष में मतदान नहीं करने की अपील करेंगे।