Advertisement

गौ विज्ञान परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 अक्टूबर तक पंजीयन

गौ विज्ञान परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 अक्टूबर तक पंजीयन

– विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर होगा परीक्षा का आयोजन

– प्रथम स्तर की परीक्षा गीता जयंती के अवसर पर 11 दिसम्बर को

– प्रथम पुरस्कार 51 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार 21 हजार रूपए

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा प्रदेश के विद्यालय एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए गीता जयंती के अवसर पर 11 दिसम्बर 2024 को गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। गौ विज्ञान परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी 15 अक्टूबर 2024 तक अपने विद्यालय एवं महाविद्यालय के गौ विज्ञान परीक्षा प्रभारी से संपर्क कर पंजीयन करा सकते है तथा गौ विज्ञान परीक्षा के राजनांदगांव जिला प्रभारी श्री हार्दिक कोटक के मोबाईल नंबर 8770088110 पर संपर्क भी कर सकते हंै।
गौ विज्ञान परीक्षा के राजनांदगांव जिला प्रभारी श्री हार्दिक कोटक ने बताया कि प्रथम स्तर पर गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन गीता जयंती के अवसर पर 11 दिसम्बर 2024 को पूरे प्रदेश के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित होगा। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के चयनित प्रतिभागियों की द्वितीय चरण की परीक्षा 18 दिसम्बर 2024 से 5 जनवरी 2024 के मध्य जिला केन्द्र में होगी। जिसकी सूचना चयनित प्रतिभागियों को पृथक से दी जाएगी। इसी तरह जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों की राज्य स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा तीन ग्रुप में होगी। ग्रुप ए में कक्षा 6वीं से 8वीं, ग्रुप बी में कक्षा 9वीं से 12वीं एवं गु्रप सी में महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों को रखा गया है। परीक्षा में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार सभी श्रेणियों में अलग-अलग दिए जाएंगे तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 51 हजार रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 31 हजार रूपए, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5100 रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3100 रूपए, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1100 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य व जिला स्तर पर विजेता सभी प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार के साथ गौ उत्पाद किट भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय व महाविद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राजधानी रायपुर में पोला पर्व के अवसर पर गौ विज्ञान परीक्षा के पोस्टर का विमोचन किया गया था। उन्होंने आयोजन समिति को इस अभियान के लिए शुभकामनाएं दी और प्रदेश के नागरिकों से इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा जुड़कर सहयोग करने का आग्रह भी किया। गौ विज्ञान परीक्षा में प्रदेश के लगभग 5 लाख विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। विभिन्न श्रेणी में विजेता प्रतिभागियों को को 12 जनवरी 2024 को प्रदेश स्तरीय गौ सेवा संगम कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। गौ विज्ञान परीक्षा के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में गाय के प्रति प्रेम भाव जागृत करना है। साथ ही वर्तमान पीढ़ी को गाय का धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व समझाना है। आज एक बहुत बड़ी पीढ़ी गाय से विमुख होती जा रही है, जिसके कारण कहीं ना कहीं समाज गोपालन से विमुख हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप गाय सड़कों पर है। गायों के सड़कों पर आने से रोज सैकड़ों सड़क दुर्घटनाएं घट रही है। जिसमें गौवंश के साथ नागरिकों भी प्रभावित हो रहे है। गायों का स्थान किसान का घर है न की सड़क। गाय सिर्फ किसान के घर ही सुरक्षित रह सकती है। इस प्रकार गाय के सभी विषयों को लेकर आने वाले 5 महीने व्यापक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में परीक्षा के साथ साथ, स्कूलों में गाय के महत्व की प्रदर्शनी, सेमिनार, व्याख्यान, गौ सेवा संगम सहित विविध आयोजन किए जाएंगे। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश के घर-घर संपर्क कर गौमाता का महत्व समाज को बताया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57