Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल ने जिला अरबन पब्लिक सोसायटी की ली बैठक

कलेक्टर अग्रवाल ने जिला अरबन पब्लिक सोसायटी की ली बैठक

योजनाओं के संचालन के लिए आय-व्यय एवं वित्तीय वर्ष 2021 से 2024 तक के ऑडिट रिपोर्ट का सोसायटी द्वारा किया गया अनुमोदन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद // नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज समय-सीमा के बैठक उपरांत गरियाबंद जिला अरबन पब्लिक सोसायटी की बैठक आयोजित की गई। उपरोक्त सोसायटी का गठन 27 नवम्बर 2021 को शहरी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योजना के संचालन के लिए किया गया था। इस सोसायटी के अंतर्गत वर्तमान में मुख्यमंत्री सस्ती दवाई योजना (धनवंतरी मेडिकल स्टोर) एवं मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना (चलित मेडिकल वैन) संचालित है। सोसायटी के सामान्य बैठक में वनमण्डलाधिकारी लक्ष्मण सिंह, जिला पंचातय सीईओ श्रीमती रीता यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गार्गी यदु पाल, सीएमओ श्रीमती संध्या वर्मा, आरटीओ रविन्द्र ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में योजनाओं के संचालन के लिए आय एवं व्यय का वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023 – 24 तक के ऑडिट रिपोर्ट का सोसायटी द्वारा अनुमोदन किया गया। योजना अंतर्गत 3 करोड़ 23 लाख स्वीकृत राशि में से 2 करोड़ 85 लाख 87 हजार राशि का व्यय किया गया है। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत जिले के चार नगरीय निकायो में 1 हजार 12 मेडिकल कैम्प लगाए गये है। जिसमें 77 हजार 39 मरीजांे को लाभान्वित किया गया है। इनमें से 72 हजार 899 मरीजों को दवा वितरण किया गया है एवं 20 हजार 944 मरीजों का लैब टेस्ट किया गया। धनवंतरी दवा योजना अंतर्गत जिले के 4 निकायों मंे मेडिकल स्टोर संचालित है। जिनमें 58 प्रतिशत छूट के साथ जेनरिक दवाईयां प्रदान की जाती है। इन मेडिकल स्टोर से 35 हजार 366 लाभार्थियों ने 1 करोड़ 10 लाख की एमआरपी पर 63 लाख 72 हजार की छुट का लाभ प्राप्त किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं दवाइंयों व लैब टेस्ट की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिये। जिससे अधिक से अधिक लोगो को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57