Advertisement

संदीप लकड़ा मर्डर केस में बीजेपी के हजारों लोगों के साथ जानकारी लेने पहुंचे थाना ,सीतापुर विधायक,,

संदीप लकड़ा मर्डर केस में बीजेपी के हजारों लोगों के साथ जानकारी लेने पहुंचे थाना ,सीतापुर विधायक,,

सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में संदीप लकड़ा हत्या केस को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है,
शव मिलने के बाद भी एक हफ्ता गुजर गया परंतु सर्व आदिवासी समाज और मृतक के परिजन ने उसका शव नहीं लिया है,
अभी भी शव अंबिकापुर के जिला चिकित्सालय के शवगृह में रखा गया है,,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस केस को लेकर सर्व आदिवासी समाज के द्वारा हफ्ते भर से कभी धरना , चकाजाम,और आंदोलन कर रहे हैं,
आज उनके द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया गया है,,
वही सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को भी मृतक के परिजन को न्याय दिलाने में पीछे नहीं है,,
वह लगातार इस केस के बारे में जानकारी ले रहे हैं और इस केस पर खुद काम कर रहे हैं,,
आज सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने अपने सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सदस्यों के हजारों की भीड़ के साथ सीतापुर के सांस्कृतिक भवन में सभा करने के उपरांत इस हत्या के मामले में जानकारी लेने पहुंचे,
थाना में एडिशनल एसपी के साथ भाजपा के पदाधिकारी और विधायक जी ने चर्चा करते हुए,इस केस के संबंध में अनेक जानकारी मांगी ,
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि एक हफ्ता गुजर जाने के बाद भी इस केस का मुख्य आरोपी अभिषेक पांडे पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है, आज सीतापुर विधानसभा क्षेत्र इस केस को लेकर काफी तनाव की स्थिति से गुजर रहा है,
इस केस के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आपके द्वारा क्या किया जा रहा है इसकी जानकारी दीजिए,
इस केस की जांच में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए पुलिस टीम जो भी इस केस के मामले में कार्रवाई कर रही है जो भी जानकारी देने लायक चीज हैं उसके बारे में पत्रकारों के माध्यम से जनता को अपडेट करते रहे,
उन्होंने कहा कि इस मामले में जो पुलिस वाले दोषी पाए गए हैं उनके ऊपर जांच उपरांत कठोर कार्रवाई की जाए साथ ही अगर अन्य लोग भी इस अपराध में सहायता किए हैं या संलिप्त है उनके ऊपर भी जांच कर करवाई करावे,,
सीतापुर विधायक ने कहा कि एक हफ्ते से मृतक का शव पड़ा हुआ है परंतु आप लोगों ने इसके शव को परिजन तक पहुंचाने के लिए क्या पहल किया है,इसकी जानकारी दे,,
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि
यह एक गंभीर और दुख देने वाला घटना है,इस अपराध में शामिल हर एक व्यक्ति को सजा मिलेगी,,
आज हमने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीतापुर थाने से जानकारी मांगी है,
सरगुजा के एडिशनल एसपी ने हम से कहा है कि उनके द्वारा इस मामले की जांच पूरी पारदर्शिता से की जाएगी,,
और इस मामले के मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा,,
और अन्य जो भी लोग इस मामले में संलिप्त होंगे उन पर भी कठोर कार्रवाई करेगें

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57