Advertisement

हिंदी दिवस पर सुषमा प्रेम पटेल को मिला” हिंदी काव्य रत्न ” सम्मान मानद उपाधि

हिंदी दिवस पर सुषमा प्रेम पटेल को मिला” हिंदी काव्य रत्न ” सम्मान मानद उपाधि

नेपाल /लुंबिनी/नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में कवयित्री श्रीमती सुषमा प्रेम पटेल जी रायपुर छ, ग ,को सम्मानित किया गया है। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा भाषा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों को एक ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से आज सम्मानित किया गया है।

आज हिंदी दिवस के मौके पर शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित किए गए हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में बहुमुखी प्रतिभा के धनी आ.सुषमा प्रेम पटेल जी को ” हिंदी काव्य रत्न ” मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। सुषमा प्रेम पटेल जिले के ख्याति प्राप्त कवयित्री हैं ,जिनकी अनेक रचनाएं साहित्य के क्षेत्र में गौरवान्वित हैं ।उल्लेखनीय योगदान के लिए अब तक ५०० से अधिक ऑनलाइन ऑफलाइन सम्मान मिल चुके हैं। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु कहते हैं – सुषमा पटेल जी की रचना जीवंत लगती है, बड़े अच्छे शब्दों का चयन किया है कविता में। ऐसे साहित्यकारों से ही असल समाज का निर्माण होता है ,जो ऐसे विशिष्ट रचनाकारों की पहचान कर राज्य की प्रोत्साहन राशि तथा सम्मान करने की आवश्यकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

आयोजित किए गए इस प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका, कनाडा तथा तंजानिया से 6742 महिला पुरुष रचनाकारों की सहभागिता थी जिसमें 675 प्रतिभाओं का उत्कृष्ट कविता के आधार पर चयन कर सम्मानित किया गया है। आयोजक संस्था को हार्दिक धन्यवाद देते हुए- शब्द प्रतिभा वर्षों से देश विदेश के कवि तथा लेखकों को विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से सम्मान कर प्रोत्साहित करती आई है ।संस्था की सचिव चरना कौर कहती हैं – हिंदी आज किसी एक देश की भाषा नहीं बल्कि विश्व भाषा बन चुकी है। सभी के अपनी भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। इस प्रतियोगिता में हजारों साहित्यकारों ने देश विदेश में प्रतिभागिता की जो संस्था के लिए गर्व का विषय है। “

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57