अपराधताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सूने मकान में लाखों रुपए की चोरी, दो नाबालिग गिरफ्तार, ऐसे दिए थे वारदात को अंजाम…

सूने मकान में लाखों रुपए की चोरी, दो नाबालिग गिरफ्तार, ऐसे दिए थे वारदात को अंजाम…

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

रायपुर: टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत धरम नगर स्थित सूने मकान में लाखों रुपए की चोरी करने वाले विधि के साथ संघर्षरत 2 बालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत धरम नगर स्थित प्रार्थी के सूने मकान में लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिये थे । घटना में संलिप्त दोनों विधि के साथ संघर्षरत बालक है । एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना टिकरापारा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की ।

घटना में संलिप्त 1 बालक पूर्व में भी नकबजनी व हत्या के प्रयास के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह माना में निरूद्ध रह चुका है । दोनों के कब्जे से चोरी की सोने एवं ंचांदी के जेवरात जब्त किये गये है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 5,00,000/- रुपए है ।

प्रार्थी सुरेश कुमार साहू ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह धरम नगर रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 01.12.2023 को शाम करीबन 07.30 बजे अपने परिवार के साथ ग्राम बुडेनी खरोरा गया था, कि दिनांक 03.12.2023 को सुबह कीबन 08.00 बजे प्रार्थी के पडोसी ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि उसके घर में चोरी हो गई है। जिस पर प्रार्थी अपने घर आकर देखा तो घर के ऊपर के कमरे के खिडकी में लगा हुआ कूलर कमरे के अंदर रखा हुआ था।

कमरे का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा तो कमरे के अंदर में रखा आलमारी का ताला टुटा हुआ था एवं उसके अंदर का लॉकर भी खुला था तथा आलमारी में रखा सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के उपर कमरे के खिड़की में लगे कूलर को हटाकर खिड़की के रास्ते घर के कमरे के अंदर प्रवेश कर आलमारी का ताला तोड़कर आलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात व नगदी रकम को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 650/23 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल/बाल सम्प्रेक्षण गृह से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात अरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि विधि के साथ संघर्षरत बालक जो पूर्व में भी थाना टिकरापारा एवं पुरानी बस्ती से चोरी सहित हत्या के प्रयास जैसे गंभीर प्रकरणों में बाल सम्प्रेक्षण गृह, माना में निरूद्ध रह चुका है, को 01 अन्य लड़के के साथ घटना स्थल के आस-पास देर रात्रि संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत बालक की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया।

प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने 01 अन्य साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त अन्य बालक की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक पूर्व में भी थाना टिकरापारा से नकबजनी एवं हत्या के प्रयास तथा थाना पुरानी बस्ती से नकबजनी के प्रकरण में बाल संप्रेक्षण गृह, माना में निरूद्ध रह चुका है।

Keshri shahu

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!