Advertisement

सूरजपुर पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार।*

सूरजपुर पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार।*
*पुरस्कृत किए जायेंगे पुलिस टीम- पुलिस अधीक्षक।*
 *सूरजपुर:* गुरूवार 04 मार्च 2021 को थाना प्रभारी सूरजपुर बसंत खलखो को मुखबीर से सूचना मिली कि महुआपारा सूरजपुर निवासी गौरीशंकर साहू उर्फ बबल एक काले रंग के झोला में मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री करने हेतु घर के पास ग्राहक की तलाश कर रहा है जिसकी सूचना से *पुलिस अधीक्षक सूरजपुर  राजेश कुकरेजा* को अवगत कराए जाने पर उन्होंने पूर्ण सतर्कता के साथ तत्काल रेड़ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
          अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर पुलिस टीम के साथ मुखबीर सूचना की तस्दीकी व रेड कार्यवाही हेतु महुआपारा गौरीशंकर साहू के घर के पास पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर गौरीशंकर काले रंग को झोला को अपने कब्जे में लेकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। झोला की तलाशी लेने पर उसमें 4 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 40 हजार रूपये का पाया गया जिसे जप्त कर अपराध क्रमांक 114/21 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्व कर आरोपी गौरीशंकर साहू पिता बृजमोहन साहू उम्र 27 वर्ष निवासी महुआपारा, थाना सूरजपुर को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक ने थाना सूरजपुर की पुलिस टीम के ईनाम देने की घोषणा की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

        इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर बसंत खलखो, एएसआई बृजकिशोर पाण्डेय, गजपति मिर्रे, प्रधान आरक्षक अदीप सिंह, बिसुनदेव पैकरा, कुसुमकांता लकड़ा, आरक्षक रामकुमार नायक, गौतम दुबे, सुरेश साहू, महिला आरक्षक प्रमिला आडिल्य सक्रिय रहे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57