Advertisement

SURGUJA POLICE : चोरी के दो मामलों में आरोपी को गिरफ्तार

चोरी के दो मामलों में आरोपी को गिरफ्तार

सरगुजा // पुलिस ने चोरी के दो मामलों में सफलता हासिल की और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने एक बार मोबाइल शॉप से प्रिंटर और मोबाइल चोरी की, जबकि दूसरी बार मोटरसाइकल चोरी की।थाना दरिमा पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी से दो मोटरसाइकिल (प्रिंटर सहित) बरामद किए, जो लगभग एक लाख रुपये का था।मामले में शामिल अन्य आरोपी, जिनका पता तलाश किया जा रहा है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सरगुजा पुलिस ने संपत्ति अपराधों में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक मामले में, दिनांक 1/9/24 को थाना दरिमा में आरोपी पंकज कुमार गुप्ता साकिन पर्री दरिमा ने बताया कि वह सलका पतराटोली में मोबाइल दुकान चलाता है, लेकिन दिनांक 27/8/24 को वह अपना मोबाइल दुकान शाम को बंद कर घर चला गया। अगले दिन, 28 अगस्त, 24 को मैं वापस दुकान में आया और देखा कि प्रार्थी की मोबाइल दुकान का ताला तोड़ दिया गया था, जिसमें सामान बिखरा हुआ था, साथ ही दुकान के अंदर काउंटर पर रखे नगदी 15000/- रूपये के साथ प्रिंटर मशीन, जीयो फोन, पांच चाईना फोन, तीन की पेड फोन, पांच ब्लूटूथ स्पीकर और दो ब्लूटूथ हेडफोन की कीमत लगभग 37,000 रुपये की चोरी हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 120/24 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जिसके बारे में शिकायतकर्ता द्वारा सर्वजीत राजवाडे एवं अन्य द्वारा उक्त सामान और नगदी रूपये चोरी किये जाने की रिपोर्ट दी गई थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

थाना दरिमा में चोरी के दूसरे मामले में, आरोपी राजकुमार कवर ने दिनांक 3/09/24 को थाना दरिमा पहुंचकर रिपोर्ट की कि वे वर्तमान में ग्राम पुटा दरिमा में रहते हैं. उन्होंने बताया कि दिनांक 28/08/24 को उन्होंने अपने मोटरसायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी/12/बीबी/0635 को अपने किराये के घर के परछी पर खड़ा कर सोने चला गया था. अगले दिन सुबह सुबह उठकर देखा कि प्रार्थी का मोटरसायकल और 2 HP का मोटर पम्प, जो लगभग 47,000 रुपये मूल्य के थे, किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया था. प्रार्थी की रिपोर्ट को थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 121/24 धारा 305 बीएनएस के तहत पंजीबद्ध किया गया था।

दोनों मामलों में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों को खोजने की कोशिश की. आरोपी सर्वजीत राजवाड़े, 18 वर्ष, साकिन चिलबिल थाना लखनपुर, ने अपना नाम सर्वजीत उर्फ़ बाडुल राजवाड़े बताया। आरोपी से मोबाइल दुकान से चोरी की घटना के बारे में पूछताछ करने पर बताया गया कि वह 27 अगस्त 24 को अपने साथी के साथ सलका पतराटोली आर्केस्ट्रा गया था, जहां दोनों ने मिलकर मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना की।

जब आरोपी से हिकमतअमली से चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में पूछा गया, तो उसने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथी के साथ ग्राम पुटा दरिमा से एक एच. एफ. डीलक्स मोटरसायकल क्रमांक सीजी/12/बीबी/0635 चोरी कर घड़ी चौक अम्बिकापुर के पास छिपाकर रख दिया था. मोबाइल दुकान से चोरी किया गया प्रिंटर, दो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल और हौंडा साइन, जिनकी मूल्य लगभग एक लाख रुपये था, बरामद होने के बाद आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. दोनों मामले में अन्य फरार आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

पूरे मामले में थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक मनोज प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक मनीजर राम, प्रधान आरक्षक सोहरया टोप्पो, आरक्षक जगेश्वर बघेल, दुर्गेश रजवाड़े और राज जायसवाल शामिल थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57