Advertisement

विश्वविद्यालय परिसर की हरियाली बढ़ाकर वातावरण को खुशनुमा बनाये- अमरजीत भगत

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को भकुरा स्थित संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय परिसर में वन विभाग एवं विश्वविद्यालय प्रबन्धन के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, कमिश्नर जी किंडो, मुख्य वन संरक्षक अनुराग श्रीवास्तव, कलेक्टर संजीव कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ  विनयकुमार लंगेह, वनमंडलाधिकारी  पंकज कमल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियो के द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में करीब 66 छायादार व शोभादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री  भगत ने कहा कि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय का यह परिसर प्राकृतिक रूप से खूबसूरत है। यहाँ पौधरोपण से हरियाली बढ़ाकर वातावरण को और खुशनुमा बनाएं ताकि विद्यार्थियों की मानसिक दशा प्रफुल्लित रहे। यह विश्वविद्यालय देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में शुमार हो। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों से यहाँ लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है जिससे परिसर के चारो दिशाओं में हरियाली नजर आ रही है। पेड़ लगाना जितना महत्वपूर्ण है उससे भी अधिक पेड़ को बचाना है। इसलिए लगाए गए अधिक से अधिक पौधों को बचाये रखना जरूरी है।  मंत्री  भगत ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी भवनों को शीघ्रता से सम्बंधित एजेंसी पूरा कराये ताकि शैक्षणिक गतिविधियों भी जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का पहुंच मार्ग अभी भी सुधरा नहीं है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग शीघ्र प्रस्ताव तैयार करे। लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम ने कहा कि वृक्षारोपण वर्तमान समय मे अत्यंत जरुरी है। इससे हम उजड़े हुए वनों को फिर से हरा-भरा कर सकते है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने के लिए अब अनुदान भी दे रही है। इससे हरियाली बढ़ने के साथ  ही लोगो को जीविकोपार्जन का साधन भी उपलब्ध होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57