Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को ‘शानदार जीत’ बताया और कहा कि विकास और सुशासन की राजनीति की जीत!

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को ‘शानदार जीत’ बताया और कहा कि विकास और सुशासन की राजनीति की जीत हुई है।

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, पीएम मोदी बोले- जनता का हृदय से आभार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं। यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। इस महाविजय के लिए अथक परिश्रम और पूरे समर्पण भाव से काम करने वाले अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को भी मेरी बहुत-बहुत बधाई! आपने ना केवल राज्य की जनता-जनार्दन की भरपूर सेवा की है, बल्कि विकास के हमारे एजेंडे को भी उन तक पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि भाजपा को हरियाणा में यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अपने वोट बैंक के लिए विदेश में जाकर देश का अपमान करने वालों को किसानों और जवानों की भूमि हरियाणा ने सबक सिखाया है। लगातार तीसरी बार भाजपा को प्रदेश की सेवा करने का अवसर देने के लिए हरियाणा की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार आपकी सभी आकांक्षाओं और आशाओं को पूर्ण करेगी। उन्होंने लिखा कि जम्मू-कश्मीर की जनता ने भाजपा को विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मत प्रतिशत का आशीर्वाद दिया है और भाजपा को अब तक के इतिहास में सबसे अधिक सीटें दी हैं। इसके लिए मैं जम्मू-कश्मीर की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही BJP के सभी कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई देता हूं। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा जम्मू-कश्मीर के विकास और सुरक्षा के लिए संकल्पित है। जम्मू-कश्मीर को आतंकमुक्त बनाकर देश के अन्य हिस्सों की तरह इसे विकसित बनाना भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47