Advertisement

मन की शक्ति एवं तनाव से मुक्ति के लिए, ध्यान को दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं’-कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी

मन की शक्ति एवं तनाव से मुक्ति के लिए, ध्यान को दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं’-कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कलेक्टोरेट में आयोजित किया गया कार्यक्रम

धमतरी // विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आज कलेक्टोरेट परिसर में योगा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने कहा कि मन की शक्ति एवं तनाव से मुक्ति के लिए ध्यान को दिनचर्या का अंग बनाएं। उन्होंने अधिकारी, कर्मचारियों से कहा कि हम लोग आजीविका के लिए काम करते हैं और हमें तनाव भी होता है। यह तनाव कभी कम होता है, तो कभी ज्यादा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसके लिए हमें तनाव को दूसरों के साथ बांटना चाहिए। हमें यह भी याद रखना चाहिए कि हम सबसे अधिक समय कार्यालय में बिताते हैं, तो हमें एक-दूसरे का तनाव का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर आपके आसपास कोई तनावग्रस्त दिखे, तो उससे प्यार से दो बातें कर लें। उनसे पूछ लें किसी तरह की दिक्कत तो नहीं हैं। उन्हें आश्वस्त करें कि थोड़ी देर आराम कर लें, काम है चलता ही रहेगा। कलेक्टर ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया के जरिए सकारात्मक कोट्स काफी मिल जाते हैं, उन कोट्स को पढ़कर हम उनपर आधा भी अमल कर लें, तो तनाव वैसे ही कम हो जाएगा। आप कोशिश करें कि दिन में कम से कम एक घंटा परिवार के व्यक्तियों के साथ बैठें और उनसे आंख में आंख मिलाकर बातें करें। इसके साथ अपने बच्चों पर भी विशेष ध्यान दें, उनके मानसिक स्थिति को समझकर बच्चों के तनाव को दूर करें। बच्चों के साथ स्कूल में हो रहे गतिविधियों, पढ़ाई, खेल और दिनचर्या के बारे में चर्चा करें। इससे बच्चों में आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही, साथ ही वे किसी भी बात को आपके साथ बेझिझक साझा करेंगे।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बता दें कि कलेक्टोरेट में आज 15 प्रकार के अलग-अलग योग का अभ्यास योग सहायिका रूचि साहू द्वारा कराया गया। इसमें प्राणायाम में अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं भ्रामरी शामिल है। वहीं विभिन्न खेल भी अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा खेला गया। साथ ही सेल्फी प्वाईंट में उपस्थितों ने सेल्फी भी लिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57