Advertisement

नवोदय और प्रयास आवासीय विद्यालयों की प्रतियोगी परीक्षा के लिए दिया जा रहा निःशुल्क कोचिंग

नवोदय और प्रयास आवासीय विद्यालयों की प्रतियोगी परीक्षा के लिए दिया जा रहा निःशुल्क कोचिंग

क्षेत्र के 14 गांवों के 87 बच्चे ले रहे लाभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी //कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर नवोदय और प्रयास आवासीय विद्यालयों की प्रतियोगी परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग छुट्टियों में भी निरंतर जारी है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि कुरूद विकासखण्ड के संकुल केन्द्र भवन मंदरौद में चल रहे इस कोचिंग से क्षेत्र के 14 गाँवो के 87 बच्चें लाभान्वित हो रहे हैं। गौरतलब है कि नवोदय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कक्षा छठवीं हेतु 30 सितम्बर से 17 जनवरी तक सुबह 7ः30 से 9 बजे तक चलेगा। इसी तरह प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 9 वीं हेतु 19 जनवरी से जून तक सुबह 7ः30 से 9ः00 बजे तक चलेगा। कोचिंग के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 88895-55008 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57