Advertisement

जिला रेडक्रॉस सोसायटी धमतरी की प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ

जिला रेडक्रॉस सोसायटी धमतरी की प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ

दावा-आपत्ति 18 अक्टूबर तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी // जिला रेडक्रॉस सोसायटी, धमतरी के प्रबंध समिति वर्ष 2024-27 के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। नोडल अधिकारी सह डिप्टी कलेक्टर बी.एस.मरकाम ने बताया कि इस संबंध में सीईओ सह जनरल सेक्रेटरी भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, राज्य शाखा रायपुर द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशानुसार गणमान्य नागरिकों को प्रबंध समिति के गठन के लिए रेडक्रॉस सोसायटी के संरक्षक, उप संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों की सूची का प्रकाशन जिला कार्यालय धमतरी के सूचना पटल के सामने 14 अक्टूबर को किया जाएगा। किसी भी सदस्य को आपत्ति हो तो वह 18 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक अपना दावा-आपत्ति आवेदनमय रसीद सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समयावधि के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति मान्य नहीं होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57