Advertisement

विकासखण्ड और जिला स्तर पर आयोजित होगा महिला खेलकूद प्रतियोगिता

विकासखण्ड और जिला स्तर पर आयोजित होगा महिला खेलकूद प्रतियोगिता
खेल प्रतियोगिता के लिए पंजीयन 15 अक्टूबर तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी // जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा हर साल की तरह इस साल भी महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत दो आयु वर्ग 9 से 18 आयु और 18 से 35 आयु की महिला खिलाडियों को भाग लेने की पात्रता होगी। इच्छुक महिलायें 15 अक्टूबर तक संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकतीं हैं। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज 01 पासपोर्ट साईज की फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
विकासखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले खेलों में एथलेटिक्स, खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कुश्ती, बास्केटबाल, फुटबाल, वेटलिफ्टिंग और रस्साकसी को रखा गया है। बता दें कि विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 16 अक्टूबर को खेल मैदान कुरूद, 17 अक्टूबर को श्रृंगी ऋषि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी, 18 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथीडीह मगरलोड और खेल मैदान रूद्री धमतरी में किया जायेगा। वहीं 25 अक्टूबर 2024 को खेल मैदान रूद्री, धमतरी में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57