Advertisement

महराजगंज में नशा मुक्ति की पहल

महराजगंज में नशा मुक्ति की पहल

छात्रों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

बलरामपुर// कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में महराजगंज हायर सेकेंडरी स्कूल में समाज कल्याण विभाग के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य छात्रों और आमजनों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था। संयुक्त कलेक्टर श्री आर एन पाण्डेय ने छात्रों को नशे से बचने और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक श्री सुनील पाल ने नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक दुष्परिणाम पर प्रकाश डाला।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने नशे से दूर रहने और समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ ली और जागरूकता रैली निकाली। जिसमें ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य और अन्य शिक्षकगण भी शामिल हुए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47