Advertisement

बिजली महासंघ ने पॉवर कम्पनी की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का आगाज

बिजली महासंघ ने पॉवर कम्पनी की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का आगाज

प्रदेश के सभी क्षेत्रीय मुख्यालयों पॉवर स्टेशनों में किया प्रदर्शन और आम सभा

अंबिकापुर क्षेत्रीय मुख्यालय में भी हुआ प्रखर विरोध प्रदर्शन

चेयरमैन के नाम मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

अंबिकापुर//भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने पॉवर कंपनी में संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, पुरानी पेंशन योजना लागू करने,चतुर्थ उच्चवेतनमान, तकनीकी कर्मियों को तकनीकी भत्ता, ठेका श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, पदोन्नति सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का आगाज कर दिया है।

क्षेत्रीय सचिव अभिषेक बोहिदार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विगत लंबे समय से महासंघ लंबित मांगों को द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से समाधान का प्रयास कर रही थी । जिस पर 25 अगस्त को संपन्न वार्ता में सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद दो माह व्यतीत होने को है परन्तु कोई आदेश जारी नहीं किए गए जिससे संगठन को आंदोलन की राह पे चलना पड़ा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महासंघ के चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण 6 से 15 अक्टूबर 24 में पूरे प्रदेश के कर्मचारियों से संपर्क कर जन जागरण किया गया। 16 अक्टूबर 2024 को समस्त प्रदेश के क्षेत्रीय मुख्यालयों में द्वारा सभा प्रदर्शन करते हुए पॉवर कंपनी के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
द्वार सभा को प्रांतीय उपाध्यक्ष दौलत राम चौहान जी ने संबोधित किया। द्वार सभा में उपस्थित सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि आगामी 23 अक्टूबर को बिजली मुख्यालय रायपुर में अपनी एकजुटता की शक्ति दिखानी होगी तभी प्रबंधन हमारी मांगो पे कार्यवाही करेगा। द्वार सभा में प्रमुख रूप से आर. एम.गिरी,विनोद शुक्ला,सचिन टोप्पो, विनोद कुशवाहा,दौलत राम चौहान,अर्जुन चंद्रा,सुधीर एक्का, कुर्सो यादव,अजय कश्यप,शिवकुमार चंद्राकर, शैलेन्द्र सिदार,सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रमुख मांगे

1. संविदा नियमितीकरण
2. पुरानी पेंशन लागू करे
3. तकनीकी भत्ता प्रदान
4. आई टी आई धारकों टी ए/ टी डी बनाया जाए
5. लंबित पदोन्नति सूची जारी करे।
6. ग्रेडेशन लिस्ट की विसंगति दूर हो
7. संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाए।
8. श्रम सम्मान निधि प्रदान करो।
9. कंप्यूटर भत्ता दिया जाए।
10. भर्ती प्रक्रिया में बाह्य स्त्रोत के कर्मियों को प्राथमिकता दी जाए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47