Advertisement

वीर सुरेंद्र साय कॉलेज में जागव वोटर ‘जाबो’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वीर सुरेंद्र साय कॉलेज में जागव वोटर ‘जाबो’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मतदाता जागरूकता का दिया गया संदेश

गरियाबंद/आगामी स्थानीय निर्वाचन से पूर्व जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण निकायों मे निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की कार्यवाही जारी है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जागव वोटर ‘जाबो’ अभियान के अंतर्गत विगत दिवस गरियाबंद के शासकीय वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्रों को निर्वाचक नामावली के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मतदाता जागरुकता शपथ दिलाई गई। यह कार्यक्रम युवा मतदाताओं को जागरूक करने, मतदाताओं को जोड़ने तथा चुनाव में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

तहसीलदार गरियाबंद के द्वारा छात्रों को स्थानीय निर्वाचन की मतदाता सूची मे नाम जुड़वाने की जानकारी प्रदान की गई। वे छात्र जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और यदि उनका नाम भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची मे शामिल है तो वे प्रारूप क 1 मे नियत तिथि से पहले तहसील कार्यालय मे आवेदन दे सकते हैं। कार्यक्रम में श्री राकेश कुमार गोलछा अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गरियाबंद, श्री मयंक अग्रवाल तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गरियाबंद, नायब तहसीलदार सुश्री अवंतिका गुप्ता और महाविद्यालय के प्राचार्य श्री जी एस दास, सत्यम कुम्भकार सहायक प्राध्यापक एवं स्टाफ शामिल हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57