छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : एमएमयू में ईलाज से मिली इंदु देवी को हाथ पैर के दर्द से मुक्ति…..

एमएमयू में ईलाज से मिली इंदु देवी को हाथ पैर के दर्द से मुक्ति…..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// अम्बिकापुर नगर निगम के खटिकपारा में रहने वाली 41 वर्षीय इंदु देवी कमजोरी तथा हाथ-पैर दर्द से बहुत परेशान थी। वह स्वास्थ्य जांच कराने के लिए एमएमयू में पहुंची। एमएमयू में स्वास्थ्य जाँच करने के बाद डॉक्टर ने उनको कमजोरी तथा थायरॉइड की समस्या होने की जानकारी दी। जांच उपरांत चिकित्सकों ने  निःशुल्क दवाई दवाई दी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इंदु ने बताया कि उनके पति फल बेचकर 5 सदस्यीय परिवार का भरण पोषण करते हैं। जब कोई स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ होती है तो हम लोह मोहल्ले में आने वाली डॉक्टरों वाली गाड़ी एमएमयू में ईलाज कराने जाते हैं। यहां पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरित किया जाता है। अम्बिकापुर में निजी डॉक्टर के पास जाने से बहुत खर्च हो जाता है और यहां पर डॉक्टर के द्वारा निःशुल्क ईलाज किया जाता है। साथ ही दवा भी मुफ्त में मिलती है। शासन की इस लोक कल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देती हूँ।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

नगर निगम के आयुक्त  विजय दयाराम के ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अम्बिकापुर नगर पालिक निगम में कुल 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है। निगम क्षेत्र में 25 फरवरी 2022 तक कुल 1428 कैम्प लगाकर 1 लाख 5 हजार 506 लोगों का ईलाज किया गया है। इनमें से कुल 69 हजार 72 लोगों को ईलाज कर दवा का वितरण, 23 हजार 45 लोगों का निःशुल्क लैब टेस्ट किया गया है तथा 9 हजार 120 लोगों का श्रम कार्ड कैम्प के माध्यम से बनाया गया है। एमएमयू का संचालन चिन्हांकित स्लम एरिया में प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाता है। इसमें कुल 41 प्रकार के स्वास्थ्य जांच के लिए लैब की सुविधा उपलब्ध है जहाँ पर निःशुल्क लैब टेस्ट कर तत्काल रिपोर्ट प्रदान किया जाता है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!