Advertisement

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से हुआ पाँच लाख मरीजों का उपचार: मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्टाफ को किया सम्मानित


रायपुर : मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से हुआ पाँच लाख मरीजों का उपचार: मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्टाफ को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री ने की ‘‘हॉस्पिटल वाली गाड़ी है‘‘ गाने की लॉन्चिंग

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर 2 जुलाई 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम द्वारा विगत सात माह में छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी क्षेत्रों में 5 लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त उपचार करने पर एमएमयू के स्टाफ को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ‘‘हॉस्पिटल वाली गाड़ी है‘‘गाने की लॉन्चिंग और मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘‘पंचलक्षम‘‘ का विमोचन भी किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यसचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू , विभागीय सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी, संयुक्त सचिव आर. एक्का एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री बघेल एवं मंत्री डॉ. डहरिया द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले बिलासपुर के स्टाफ डॉ जयगिरी गोस्वामी, भिलाई यूनिट से फार्मासिस्ट सुश्री इंदु राय, कोरबा से प्रयोगशाला सहायक शीतल दास, रायपुर से महिला चिकित्सा मित्र लुईसा एंथोनीएवं राजनांदगांव यूनिट के वाहन चालक लोकेश कुमार साहू को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समस्त हितग्राहियों तथा योजना से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा कोविडकाल में किए गए कार्यों को लेकर प्रशंसा करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा लॉन्चिंग की गई हॉस्पिटल वाली गाड़ी है गाने को बॉलीवुड फिल्म भाग मिल्खा भाग के सुपरहिट गाने हवन करेंगे के सिंगर दिव्या कुमार ने अपनी आवाज दी है।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57