ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में सफल रहा इंडिया गठबंधन’: मुकेश सहनी

संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में सफल रहा इंडिया गठबंधन’: मुकेश सहनी

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

लोकसभा चुनाव के परिणाम के सामने आने के बाद विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि न बिहार और न ही देश में मोदी मैजिक चला। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के 400 पार के नारे की हवा निकल गयी। उन्होंने देश की जनता के फैसले का स्वीकार करते हुए कहा कि इंडिया-महागठबंधन के प्रति जनता से मिले सहयोग तथा समर्थन के लिए तहे दिल से आभार प्रकट करता हूँ।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

सहनी ने इस परिणाम के लिए इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों और कार्यकर्ताओं तथा मतदाताओं का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया और अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन ने अपनी सीटें बढ़ाई है। मतदाताओं ने अपना विश्वास महागठबंधन पर बढ़ा है। सहनी ने कहा कि इस चुनाव में संविधान और लोकतंत्र बचाने लड़ाई में इंडी गठबंधन विजयी हुआ है।

उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय मे भी निषाद आरक्षण की लड़ाई और सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर यह लड़ाई लड़ते रहेंगे और आगे भी जीतेंगे। उन्होंने एक बार फिर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!