
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
चुनावी ड्यूटी में तैनात होमगार्ड की जवान की मौत हर्ट अटैक से
चुनावी ड्यूटी में तैनात होमगार्ड की जवान की मौत हर्ट अटैक से
भवनाथपुर : चुनावी ड्यूटी में तैनात होमगार्ड की जवान की मौत हर्ट अटैक से सोमवार के शाम में हो गई। मृत जवान का नाम मझिगवां निवासी बीरबल राम पिता विश्वनाथ राम 58 वर्ष बताया जा रहा है। हर्ट अटैक के बाद उन्हें ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बीरबल राम आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड यूपी सीमा पर खरौंधी थाना क्षेत्र के बाजरमरवा चेक पोस्ट पर चुनावी ड्यूटी में तैनात था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल गढ़वा भेजने की तैयारी में लगी थी।









