छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में नहीं लिया जाएगा शुल्क

पीएससी और व्यापम की परीक्षाओं में शुल्क माफी की बजट में हो चुकी है घोषणा

प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों में हर्ष का माहौल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में शुल्क नहीं लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में पीएससी और व्यापम की परीक्षाओं में शुल्क माफी की पहले ही घोषणा की जा चुकी है, अब विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में शुल्क नहीं लिये जाने की घोषणा से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री से एनएसयूआई के सदस्यों ने मुलाकत कर परीक्षा शुल्क माफ करने की मांग की थी । जिस पर मुख्यमंत्री बघेल ने परीक्षा शुल्क माफ करने की तत्काल घोषणा कर दी । मुख्यमंत्री के इस निर्णय से छात्र-छात्राओं में हर्ष व्याप्त है । परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना है कि इस निर्णय से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी ,परीक्षा शुल्क के लिए पैसे ना होने की वजह से बहुत से अभ्यर्थियों को दिक्कत होती थी लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा परीक्षा शुल्क माफ कर दिए जाने से अब छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा ।
आपको बता दें कि बस्तर और सरगुजा में विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी पद हेतु परीक्षा आयोजित होती है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!