Advertisement

प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय पुरस्कार – “ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर” से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय पुरस्कार – “ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर” से सम्मानित किया गया!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

स्टेट हाउस में आयोजित एक समारोह में, नाइजीरिया संघीय गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री बोला अहमद टीनुबू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भारत-नाइजीरिया संबंधों को बढ़ावा देने में उनके राजनीतिक कौशल और शानदार योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार – “ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर” से सम्मानित किया। पुरस्कार के प्रशस्ति-पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया गया है और उनके परिवर्तनकारी शासन ने सभी के लिए एकता, शांति और साझा समृद्धि को बढ़ावा दिया है।

PM receives Nigeria’s 2nd highest honour – ‘Grand Commander of the Order of the Niger’ award at Abuja, in Nigeria on November 17, 2024.


इस पुरस्कार को स्वीकार करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत के लोगों और भारत तथा नाइजीरिया के बीच दीर्घकालिक व ऐतिहासिक मित्रता को समर्पित किया। उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1969 के बाद इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57