Advertisement

निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

गरियाबंद/कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, एडीबी, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, गृह निर्माण मंडल, राष्ट्रीय राजमार्ग, सीजीएमएससी एवं सेतु निगम के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर अग्रवाल ने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वीकृत निर्माण कार्य जनसामान्य की बहुप्रतीक्षित मांगों से संबंधित होते हैं, इन निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना चाहिए। जिससे इसका लाभ संबंधित क्षेत्रवासियों को समय में मिल सके। विकास कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने से उस क्षेत्र के नागरिकों को उसका लाभ समय पर मिलता है। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों को शिलान्यास एवं लोकार्पण किये जाने वाले कार्यो की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों की सूची बनाएं और उसके आधार पर मॉनिटरिंग करें, इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में सावधानी बरते। उन्होंने निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी द्वारा निर्माण कार्यों में कोई परेशानी आती है उसकी जानकारी साझा करें।
कलेक्टर अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं के अंतर्गत जो भी निर्माण कार्य स्वीकृत किये गए है, उसे शीघ्र प्रारंभ करें और जो कार्य निर्माणाधीन है उसे पूर्ण करें। कलेक्टर ने स्वीकृत निर्माण कार्यों में प्रगतिरत कार्य, अप्रारंभ कार्य के आधार पर अधिकारियों से चर्चा कर सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूल जतन योजना के अंतर्गत स्कूलों के जीर्णाेद्धार कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बंद पड़े कार्याे को शुरू कराये। रिटेंडर वाले कार्यों को टेंडर में लाने की कार्यवाही करे। इसके अलावा स्वीकृत कार्याे की सूची उपलब्ध कराये। जिन स्थलों पर कार्य पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर अग्रवाल ने समीक्षा बैठक में जिले में हो रहे सड़क, पुल पुलिया निर्माण, नहर लाइनिंग शासकीय आवास निर्माण, अस्पताल, हाउसिंग बोर्ड, स्टॉफ क्वाटर, आंगनबाड़ी एवं स्कूल भवन के निर्माणाधीन कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विलंब चल रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय निर्माण एवं विकास कार्यों में लापरवाही और अरुचि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा की निर्माण कार्यों के कंस्ट्रक्शन प्लान के अनुसार सभी कार्यों को पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने कहा की तय समय में कार्य पूरा नहीं करने और शासकीय निर्माण – विकास कार्यों को पूरा नहीं करवाने में अरुचिकर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. बर्मन, लोक निर्माण के कार्यपालन अभियंता अनुज शर्मा, पीएमजीएसवाय के कार्यपालन अभियंता आर.बी. सोनी, सब इंजीनियर एनएच नेपाल सिंह कंवर, एसडीओ पीडब्ल्यूडी टी.एन दीवान सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM