Advertisement

झारखंड में हेमंत सोरेन की झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बरकरार रखी सत्ता

झारखंड में हेमंत सोरेन की झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बरकरार रखी सत्ता

रांची: हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन राज्य की 81-सदस्यीय विधानसभा की कम से कम 56 सीट पर बढ़त के साथ सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है। आक्रामक प्रचार अभियान के बाद राज्य में जीत की अपनी संभावनाओं को लेकर आश्वस्त दिख रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। राजग 23 सीट पर आगे है।

भाजपा का चुनावी मुद्दा संथाल परगना क्षेत्र से ‘‘घुसपैठियों’’ को बाहर निकालना था, लेकिन यह झामुमो द्वारा खेले गए ‘आदिवासी’ कार्ड के सामने फीका पड़ गया। इसके अलावा झामुमो को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के कारण लोगों की सहानुभूति भी मिली।

निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 43 सीट पर लड़ रहा झामुमो 33 सीट पर, 30 सीट पर लड़ी कांग्रेस 16 सीट पर, छह सीट पर किस्मत आजमा रहा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पांच सीट पर और चार सीट पर लड़ी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन दो सीट पर आगे है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

झारखंड में 68 सीट पर लड़ी भाजपा 21 सीट पर आगे है, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर और दो सीट पर किस्मत आजमा रहा जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) एक सीट पर आगे हैं। आजसू (आॅल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) पार्टी ने 10 सीट पर चुनाव लड़ा था और उसके अध्यक्ष सुदेश महतो समेत सभी उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री सोरेन बरहेट सीट पर 20,469 से अधिक मतों से आगे हैं और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से 1,612 वोट से आगे हैं। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से 16,691 मतों से आगे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरायकेला में 28,905 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी चंदनकियारी सीट पर 33,426 मतों से पीछे हैं।

कांग्रेस के मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम सीट पर जदयू के सरयू राय से 21,712 मतों से पीछे हैं। रांची में, भाजपा के सी.पी. ंिसह झामुमो नेता एवं राज्यसभा सदस्य महुआ माझी से 23,308 मतों से आगे हैं।
चुनाव में कुल 1,211 उम्मीदवार मैदान में थे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि मतों की गिनती शाम चार बजे तक पूरी होने की संभावना है। चुनाव में 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो 2000 में राज्य का गठन होने के बाद से सबसे अधिक है।
विधानसभा चुनाव दो चरण में 13 और 20 नवंबर को हुआ था। पहले चरण में 43 सीट पर और दूसरे चरण में 38 सीट पर मतदान हुआ था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47