Advertisement

धान खरीदी 2024-2025 : जिले में अब तक 1178 किसानों से 58,559 क्विंटल धान की हुई खरीदी

धान खरीदी 2024-2025 : जिले में अब तक 1178 किसानों से 58,559 क्विंटल धान की हुई खरीदी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर/ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 नवम्बर की स्थिति में जिले में कुल 1178 किसानों से कुल 58,559 क्विंटल धान की खरीदी 46 समितियों के माध्यम से की गई है। उन्होंने बताया कि सरगुजा जिले में इस वर्ष धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य 351073 क्विंटल है।
उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा धान विक्रय के उपरांत 72 घंटों में किसान के बैंक खाते में भुगतान किया जा रहा है। पीएफएमएस के माध्यम से सीधे भुगतान किसान के खाते में होता है। समय सीमा के अनुसार किसानों को भुगतान जारी है।
बता दें कि कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। धान खरीदी के सुचारू संचालन और आवश्यक व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो धान उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था के साथ गुणवत्तापूर्ण धान की खरीदी, अवैध धान खरीदी एवं परिवहन पर भी निगरानी रख रहें हैं। वहीं जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार धान खरीदी कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57