Advertisement

पिता के देहांत के बाद बेटी ने मां के साथ संभाली घर और कृषि की जिम्मेदारी

पिता के देहांत के बाद बेटी ने मां के साथ संभाली घर और कृषि की जिम्मेदारी, धान खरीदी में शासन की नई नीतियों ने दिया संबल
महिला कृषक चन्द्रमनी की बेटी ललीता ने सुनाई आपबीती

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर/ शासन की नीतियां और योजनाएं आम जन के कल्याण के लिए बनाई जाती हैं और ये तभी सफल मानी जाती हैं जब किसी के जीवन में ये बेहतर बदलाव लाती हैं। 14 नवम्बर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो चुकी है। धान खरीदी की नई नीतियों से किसानों में नया उत्साह है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी और कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपये प्रति क्विंटल के निर्णय ने किसानों को आर्थिक सुदृढ़ता दी है। यूं तो धान खरीदी की सफलता की कई मिसालें हैं, ऐसी ही एक कहानी है महिला कृषक चन्द्रमनी की। मेंड्राढाब गांव की निवासी किसान चन्द्रमनी की पुत्री ललीता बताती हैं कि उनके पिताजी के देहांत के बाद घर और कृषि की पूरी जिम्मेदारी हम पर है। कृषि का पूरा काम हम ही देखते हैं। बीते दिनों मेंड्राकला उपार्जन केंद्र में 20 क्विंटल धान उन्होंने विक्रय किया है।
ललिता कहती हैं कि मुख्यमंत्री ने जो गारंटी दी थी, वो पूरी हो रही है। मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देती हूं। उनके इस निर्णय ने गरीब किसानों को संबल दिया है। किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय से हम जैसे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57