Advertisement

सियान सदन कोरबा में 54 वरिष्ठ नागरिकों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड

70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों से शिविर या चॉइस सेंटर में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने का किया गया आग्रह

स्वयंसेवी संस्थाओं से आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविर आयोजित करने सहित बुजुर्गों की सहयोग प्रदान करने की गई अपील

कोरबा/ शासन के निर्देंशानुसार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले में विशेष शिविर लगाकर 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसी कड़ी मे आज नगर निगम के सहयोग से सियान सदन में शिविर आयोजित कर 54 वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। जिले के 70 वर्ष से अधिक सभी वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है इस हेतु सभी वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनाने के लिए विभाग द्वारा कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर श्री अजीत वसंत तथा सीएमएचओ डॉ. केशरी ने जिले के 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों से शिविर या चॉइस सेंटर में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने का आग्रह किया। स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की गई है कि आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविर का आयोजन कर वरिष्ठ नागरिकों का कार्ड बनाने में सहयोग प्रदान करें। शिविर लगाने हेतु अधिक जानकारी हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि सरकार की अनेक ऐसी योजनाए हैं जिनके जरिए बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिससे कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 05 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। वही अब आयुष्मान वय वंदन योजना के तहत 70 साल से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57