Advertisement

राजीव दीक्षित जयंती एवं पुण्य तिथि पर बच्चों को योग एवं स्वदेशी के प्रति किया गया जागरूकता

राजीव दीक्षित जयंती एवं पुण्य तिथि पर बच्चों को योग एवं स्वदेशी के प्रति किया गया जागरूकता

राजनांदगांव। स्वदेशी के प्रख्यात वक्ता राजीव भाई दीक्षित जी की जयंती एवं पुण्य तिथि पर गौ संस्कृति अनुसंधान संस्थान राजनांदगांव के मार्गदर्शन में शिक्षा संस्कार फाउंडेशन द्वारा मोतीपुर वार्ड ढाबा रोड स्थिति उद्यान में योग एवं स्वदेशी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक किशोर महेश्वरी द्वारा कार्यक्रम में उपस्तिथ बच्चों एवं नागरिकों को योगाभ्यास कराया गया।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योगाभ्यास करने से मन की शांति, तनाव मुक्त जीवन, शरीर की थकान, रोग मुक्त शरीर होता है। साथ ही मांसपेशियों के लचीलेपन, बेहतर पाचन तंत्र, आंतरिक अंग मजबूत बनता है तथा एकाग्रता और याददास्त भी बढ़ती है। गौ संस्कृति अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है और बच्चों व बड़ों को भी मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। उन्होंने राजीव दीक्षित को सोशल मीडिया पर सुनकर स्वदेशी को अपनाते हुए देश एवं समाज के हित में कार्य करने के लिए प्रेरणा किया। स्वदेशी के प्रति जागरूक करते हुए गव्यसिद्ध डॉ. डिलेश्वर साहू ने बच्चों को शरीर और मन को स्वस्थ्य रखने के लिए घर पर बने चावल, दाल, सब्जी रोटी, सलाद एवं अन्य पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने मानव जीवन में गाय के महत्व एवं उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही भारतीय देशी गाय के पहचान एवं विशेषताओं को भी बताया। शिक्षा संस्कार फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मराज यादव ने बच्चों को राजीव भाई दीक्षित द्वारा देश एवं समाज के लिए किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी दी और उनके जीवन से प्रेरणा लेने कहा।

इस दौरान अतिथियों द्वारा बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया। इस दौरान राजीव यादव, शेषनारायण देवांगन, हार्दिक कोटक, पुरूषोत्तम देवांगन, प्रज्ञानंद मौर्य, टीकम पटेल, आर्य हिमाशुं, आर्य अतुल, आर्य तुषार, संतोष साहू, किशोर महेश्वरी, विजय यादव, गोलू यादव, दीपक साहू, हेमन्त देवांगन सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57