Advertisement

ग्राम बघेरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

– ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी एवं किया गया लाभान्वित

राजनांदगांव// राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा गांव के अंतिम व्यक्ति को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जिले के राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बघेरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर उपस्थित थे। शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर शिविर में अतिथियों ने गर्भवती माताओं की गोद भराई के लिए सुपोषण किट प्रदान किया तथा नन्हे बच्चों का अन्न-प्राशन्न किया। डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल ने शिविर में बाल विवाह की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई।

डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल ने कहा कि शासन और प्रशासन के प्रयासों से जनता की सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अपनी समस्या को संबंधित विभाग के समक्ष प्रस्तुत करने कहा। पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित है और उन्होंने अपने विभाग के बारे में विस्तारपूर्वक से जानकारी दी है। जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख ने भी ग्रामीणों को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का लाभ लेने कहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

शिविर में विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लायसेंस, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाया गया। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में सिकल सेल, टीबी, शुगर, खून जांच ब्लड प्रेशर जांच किया गया तथा नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में ब्लड प्रेशर, स्त्री रोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई और आयुर्वेद औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यानिकी विभाग, खाद्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, समाज कल्याण विभाग, क्रेडा, विद्युत, पशु चिकित्सा, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पुलिस, श्रम विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन विभाग, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर जनसामान्य को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई और योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री मोहनिश धनकर, सरपंच श्री हरीश देशमुख, जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57