
संभाग अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर पदोन्नति आदेश जारी
संभाग अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर पदोन्नति आदेश जारी
अम्बिकापुर/संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने बताया कि विभागीय भर्ती नियम 2013 संशोधन नियम 2020 में प्रावधान अनुसार ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष) एम.पी.एच.डब्ल्यू.(पुरूष/वरिष्ठ सेनेटेरियन/फिजियोथैरेपी टेक्निशियन डाईंग केडर) के पद पर कार्यरत कर्मचारियों को स्वास्थ्य शिक्षक (हेल्थ एजुकेटर), सेनेटेरियन-कम-हेल्थ एजुकेटर के पद पर एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, एम.पी.एच.डब्ल्यू.(पुरुष/महिला), ड्रेसर वर्ग-1 को नेत्र सहायक अधिकारी के पद पर तथा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक-महिला, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता महिला को स्टॉफ परिचारिका(स्टाफ नर्स) के पद पर पदोन्नति हेतु दिनांक 01 अप्रैल 2024 की स्थिति में दर्शाने वाली अंतिम वरिष्ठता सूची व अंतिम चयन सूची, अंतिम प्रतिक्षा सूची तथा दावा आपत्ति निराकरण सूची का प्रकाशन किया गया है, जिसका अवलोकन कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के निर्धारित सूचना पटल तथा जिले की शासकीय वेबसाईट www.surguja.gov.in से डाऊनलोड कर अवलोकन किया जा सकता है। चयनित कर्मचारियों को पदोन्नति आदेश भी जारी कर दिया गया है।