Advertisement

कलेक्टर ने की प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन

कलेक्टर ने की प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर/ जिले में प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा/राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा आगामी आदेश पर्यन्त वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ कार्य विभाजन एवं कार्याबंटन आदेश जारी किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग का नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही कलेक्टर के द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्यों का निर्वहन करेंगी। इसी प्रकार राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं का नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही कलेक्टर के द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्यों का निर्वहन करेंगे।
उपरोक्त अधिकारी के अवकाश/मुख्यालय से बाहर रहने की स्थिति में कलेक्टर श्री कटारा के द्वारा आबंटित कार्यों के लिए लिंक अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील के अवकाश पर रहने पर अपर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन लिंक अधिकारी होंगे। इसी प्रकार अपर कलेक्टर श्री बर्मन के अवकाश में रहने पर संयुक्त कलेक्टर श्री रामनाथ पांडे लिंक अधिकारी होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47