Advertisement

प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित निगरानी दल ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित निगरानी दल ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के अंतर्गत बलरामपुर जिले के लिए नियुक्त प्रभारी प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत एवं पूर्व मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम सहित जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी जी के नेतृत्व में राजपुर जनपद के विभिन्न धान खरीदी केंदों का निरीक्षण किया,धान खरीदी केंद्र राजपुर और सेवारी के निरीक्षण के दौरान प्रभारीयों ने किसानों की समस्याओं को सुना उनसे सीधे बात की और कहा कि सरकार ने जो घोषणा की है उसे अनुरूप धान की खरीदी ₹3100/रुपए प्रति क्विंटल हो किसानों को समय से बारदाना मिले और उन्हें भुगतान समय से मिले,सबसे महत्वपूर्ण बात है कि समितियां में धान खरीदी आज से ही शुरू हुई है जबकि सरकार ने एक बड़ा लक्ष्य रखा है और 31 जनवरी तक ही धान की खरीदी होनी है तो ऐसे में सरकार का लक्ष्य कैसे पूरा होगा ऐसे में यदि सरकार किसानों की पूरी धन नहीं खरीद पाती है तो उसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ेगा सरकार की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है।
अमरजीत भगत ने आगे कहा की कांग्रेस की पूरी संगठन धान खरीदी पर नजर रखेगी अभी आगे खरीदी के दौरान लोगों की समस्याओं पर सब मिलकर आवाज उठाते रहेंगे, सरकार से कांग्रेस पार्टी आग्रह करेगी कि किसानों के धान खरीदी की व्यवस्था बेहतर हो यह सुनिश्चित करें।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि सेवारी व राजपुर,बरियों में धान खरीदी केंदों का निरीक्षण कर किसानों से जानकारी प्राप्त कर समस्याएं शीर्ष नेतृत्व व सरकार तक पहचाने की बात कही है ताकि किसानों को खरीदी के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत-परेशानी ना हो।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पूर्व मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ब्लाक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालसाय मिंज अंबिकापुर नगर निगम के पार्षद दीपक मिश्रा के अतिरिक्त संजय जायसवाल सुरेश सोनी जी राजेश पांडेय राम बिहारी यादव प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस नीरज तिवारी ब्लाक उपाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा अंकुर गुप्ता अविनाश कुमार ठाकुर अमित मित्तल अजू, देव बलि टेकाम,विभु जायसवाल एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी साथ रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47