तिहरे हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से मुलाकात।

तिहरे हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से मुलाकात।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बलरामपुर// दहेजवार में हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस करवाई एवं अभिमत के विरोध में न्याय की मांग को लेकर मृतकों के परिजनों ने 2 दिसंबर सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से मुलाकात की है।

मृतका कौशल्या ठाकुर की पुत्री मधु ठाकुर ने पूर्व उपमुख्यमंत्री को बताया कि इस हत्याकांड की विवेचना में प्रेम प्रसंग की बात लाना वास्तव में मृतकों का चरित्र हनन है। मृतकों के गायब होने के बाद से पुलिस ने जो लापरवाही भरा रवैया अपनाया था वही रवैया हत्याकांड की विवेचना में भी पुलिस ने अपनाया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गौरतलब हो कि पूर्व में नाई सेन समाज की ओर से प्रशासन को ज्ञापन सौंप निष्पक्ष जांच के साथ ही मृतका की पुत्री के लिए सहायता की मांग की थी।

मृतकों के परिजनों के साथ आये नाई सेन समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश कुमार ने इसकी जानकारी पूर्व उपमुख्यमंत्री को दी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव मृतका की पुत्री को आश्वस्त किया है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच के साथ ही परिवार के आर्थिक सहायता के लिए वो माननीय मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।